सिसई: सुरसा गांव की महिला ने नाबालिग को भगाने के आरोप में पूसो थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
Sisai, Gumla | Apr 6, 2024 पूसो थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूसो थाना क्षेत्र के सुरसा गांव की एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री को पहामू गांव के अनुज लोहरा नाम के युवक द्वारा बहला फुसला कर भगा ले जाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने अपनी पुत्री को ढूंढने की गुहार लगाई है। पुलिस छापेमारी कर रही है।