सिसई: प्रखंड मुख्यालय में जेएसएलपीएस के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता के लिए निकाली गई स्कूटी रैली
Sisai, Gumla | Apr 5, 2024 JSLPS के तत्वाधान में मतदाता जागरूकता हेतु SHG सदस्यों के साथ स्कूटी रैली सह प्रशिक्षण सिसई प्रखंड मुख्यालय से निकाली गई। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए नारा लगाते हुए स्कूटी रैली प्रखंड कार्यालय परिसर से निकालते हुए मेन रोड होते हुए कुम्हार मोड़ तक पहुंची। कुम्हार मोड़ से स्कूल मोड़ होते हुए थाना रोड से होकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर वापस लौटी।