तरबगंज: कनकपुर गांव स्थित राम जानकी मंदिर में पहुंचकर दबंग चोरों ने महंत के साथ गाली-गलौज कर की मारपीट व तोड़फोड़
कानपुर में स्थित राम जानकी मंदिर पर बीती रात्रि में दबंग चोरों ने पहुंच कर मंदिर के महंत को गाली गलौज देते हुए मंदिर के महंत से मारपीट की व हनुमान जी की मूर्ति तोड़ दिया।और मंदिर में तोड़फोड़ कर मौके से फरार हो गए मंदिर के महंत बाबा रमेश दास पुत्र केशव प्रसाद ने नवाबगंज पुलिस को तहरीर देकर दबंग चोरों पर कार्रवाई की मांग उठाई है।