सहारनपुर: गागलहेड़ी टोल प्लाजा पर टोल ना देने को लेकर विवाद में बरातियों ने टोल कर्मियों को पीटा, वीडियो हो रहा वायरल
सहारनपुर के स्टेट हाईवे 59 स्थित कोलकी टोल प्लाजा पर टोल टैक्स मांगने को लेकर कार सवार दर्जनों बरातियों ने एक टोलकर्मी के साथ मारपीट की। 21मई की रात हुई इस घटना में टोलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। टोल अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने दो कार नंबरों के आधार पर अज्ञात कार सवारों के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।