बीएचयू में छात्रों का हंगामा, प्रॉक्टोरियल टीम पर छात्रों ने किया पथराव
Sadar, Varanasi | Apr 19, 2026 वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय में शनिवार और रविवार की रात्रि उस समय हर काम मच गया जब बिड़ला (अ) के छात्रों ने पानी की समस्या को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। छात्रों को शांत करने पहुंचे प्रॉक्टोरियल टीम पर छात्रों ने पथराव कर दिया। इस पथराव में कई कर्मचारी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने छात्रावास के बाहर मोर्चा संभाला।