छोटीसादड़ी: जमलावदा में गौसेवा के साथ मनाया भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत का जन्मदिन
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पंचायत समिति छोटीसादड़ी के पूर्व प्रधान महावीर सिंह कृष्णावत (साटोला) का जन्मदिन शुक्रवार को जमलावदा स्थित ग्वाल गोपाल गौशाला में सेवा-भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गौ-पूजन कर गौमाताओं को गुड़ और हरी घास खिलाई तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।