मोहनपुर: चांनन के गोधरा गांव के पास ट्रैक्टर आम के पेड़ से टकराई, 5 लोग गंभीर रूप से घायल
चांनन थाना क्षेत्र के गोधरा गांव के समीप सोमवार सुबह 10:00 बजे असंतुलित ट्रैक्टर आम के पेड़ से टकरा गई जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सभी का इलाज दर अस्पताल में जारी है संबंध में घायल धरारा गांव निवासी किशोर कुमार ने बताया कि सभी लोग जमुई के पास जा रहे थे तभी ड्राइवर की आंख लगने से गाड़ी असंतुलित होकर आम के पेड़ से टकरा गई जिसमें सभी घायल हो गए ।