होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम कलेक्टर सोमेश मिश्रा का नया अंदाज आया सामने रंढाल पंचायत में महिलाओं संग बनाए सीड बॉल वीडियो हुआ वायरल
प्रशासनिक बैठकों और निरीक्षणों के बीच नर्मदापुरम कलेक्टर सोमेश मिश्रा एक बार फिर अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। शनिवार को उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे ग्राम पंचायत रंढाल में महिलाओं के साथ बैठकर सीड बॉल बनाते नजर आ रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण के संदेश से जुड़े इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।