राजगढ़: राजगढ कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, 2108 मामलों का निस्तारण, करीब ₹1.35 करोड़ के अवॉर्ड पारित
Rajgarh, Churu | May 9, 2026 राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चूरू के तत्वावधान में शनिवार को ताल्लुका विधिक सेवा समिति न्यायक्षेत्र राजगढ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।दो बैंचो को गठन कर ताल्लुका विधिक सेवा समिति स्तर पर कुल 2108 प्रकरणों का निपटारा करते हुए करीब 01 करोड़ 35 लाख 70 हजार 176 रुपए के अवॉर्ड पारित किए गए।