हज़ारीबाग: सदर विधायक मनीष जायसवाल को पहली बार प्रदेश कमिटी में जगह मिला
भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने प्रदेश कमिटी का विस्तार करते हुए नई कमिटी की घोषणा कर दी। इसमें हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल को पहली बार प्रदेश कमिटी में जगह मिला है। उन्हें प्रदेश सह- कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। इधर विधायक मनीष जायसवाल को मिले नए दायित्व के बाद हजारीबाग के भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।