बीना: शासकीय पीजी कॉलेज के खिलाफ एबीवीपी का अनोखा प्रदर्शन, युवाओं ने भीख मांग कर जताया विरोध
Bina, Sagar | Feb 17, 2026 शासकीय पीजी कॉलेज की व्यवस्थाओं को लेकर कॉलेज के बाद विद्यार्थी अब सड़कों पर उतर आए हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में जहां विद्यार्थियों ने सोमवार को कॉलेज में प्रदर्शन कर अपनी मांगों को रखा था। वही एबीवीपी के बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सड़कों व चौराहों पर अनोखा प्रदर्शन किया और कटोरा लेकर दुकानदारों से भीख मांगी।