भुसावर: भुसावर के महाराजपुरा पहाड़ी क्षेत्र में पैंथर की दस्तक, ग्रामीणों में दहशत
भुसावर उपखंड के गांव महाराजपुरा के पहाड़ी क्षेत्र में पैंथर के लगातार मूवमेंट से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि देर रात पैंथर ने एक बकरी और श्वान का शिकार कर लिया। पहाड़ी पर पैंथर दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग और प्रशासन को सूचना दी।