मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में कर्ज के चलते एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
कोतवाली थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर नगला गुरबख्श निवासी रामानंद पुत्र राम भरोसे ने कर्ज के चलते परेशान आकर खेत में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां डॉक्टरों के द्वारा उनके शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।