रायसेन के सांची मार्ग स्थित खनपुरा के पास सोमवार शाम करीब 5 बजे एक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की तत्परता से घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।