मुजफ्फरनगर में आज़ाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के संयुक्त कार्यक्रम में विनय रतन ने महिला आरक्षण बिल पर भाजपा को घेरा। उन्होंने 50% आरक्षण की मांग उठाई। पश्चिम बंगाल में 90% से अधिक मतदान पर भी संदेह जताते हुए चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए। साथ ही 2027 यूपी चुनाव में अपनी पार्टी की निर्णायक भूमिका का दावा किया है।