नरपतगंज: पोसदाहा वार्ड 12 में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प, दर्जनभर लोग घायल और आगजनी की गई
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के पोसदाहा पंचायत के वार्ड संख्या 12 में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसाफ झड़प की घटना घटित हो गया।जिसमें देखते ही देखते दोनों पक्षों से दर्जनभर लोग घायल हो गए। घटना के बाद लोगों ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।वही झड़प के दौरान आगजनी भी किया गया।