करणपुरा। भादरा विद्युत विभाग के कर्मचारी एवं समाजसेवी संजीव मेहरा ने अपना जन्मदिन सेवा और शिक्षा को समर्पित करते हुए राजकीय महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम विद्यालय, करणपुरा में मनाया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में संचालित स्टेशनरी बैंक के लिए स्टेशनरी सामग्री भेंट की तथा जरूरतमंद विद्यार्थियों को कॉपी, पेन, पेंसिल सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की।
संजीव मेहरा ने कहा कि जन्मदिन को समाजहित और शिक्षा के कार्यों से जोड़ना उनके लिए सबसे बड़ी खुशी है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए संजीव मेहरा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल रहा तथा सभी ने इस पहल को प्रेरणादायक बताया।