मेदिनीनगर (डालटनगंज): धनबाद: कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज कर लोकतंत्र की आवाज दबाने की कोशिश नहीं चलेगी: जैश रंजन पाठक
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य सचिव सह पलामू जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने रविवार दोपहर चार बजे मेदिनीनगर में एक प्रेस ब्यान जारी कर धनबाद में जनहित, भ्रष्टाचार एवं प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ आवाज़ उठाने वाले कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज किए जाने की कड़ी निंदा की।