टिकारी: पंचानपुर बाजार में चोरों ने एक ही रात में तीन दुकानों को बनाया निशाना, लाखों की चोरी
Tikari, Gaya | Jun 2, 2026 टिकारी के पंचानपुर बाजार में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार रात्रि बाजार के अम्बेडकर चौक के निकट बाबा बजरंगी एजेंसी, चाउमीन दुकान व शंभु पान गुमटी में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया है। अज्ञात चोरों ने लाखों के संपति को एक ही रात में उड़ा लिया। CCTV फुटेज से चोरों के पहचान में पुलिस जुटी हुई है।