उन्नाव: उन्नाव थाना अजगैन क्षेत्र में ट्रक चालक से लूट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल
Unnao, Unnao | May 30, 2026 उन्नाव पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। ट्रक चालक को घायल कर 77 फ्रिज और 40 एसी लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। एसओजी, सर्विलांस और अजगैन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया।