बुरहानपुर की थाना गणपति नाका पुलिस ने खेत में उपयोग करने वाले किसान का रोटावेटर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की। शनिवार शाम 5 बजे टीआई सुरेश महाले ने बताया कि घटना बुधवार की है। किसान फुलचंद पिता खेमचंद महाजन के खेत से रोटा वेटर को अज्ञात चोर खेत से चुराकर ले गए थे।