गुना नगर: अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद के लिए गुना में बड़ी सरगर्मी 10 दावेदार मैदान में कांग्रेस जिला कार्यालय पर हुई बैठक
गुना में अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद के लिए 6 जुलाई को कांग्रेस के जिला कार्यालय पर बैठक हुई। विदिशा से आए जिला प्रभारी असद खान ने बताया, 10 दावेदारों ने आवेदन किया है, बारीकी से समीक्षा कर संगठन की प्रक्रिया अनुसार तीन सबसे योग्य दावेदारों को फाइनल कर वरिष्ठ कार्यालय भेजा जाएगा। 3 शॉर्ट लिस्ट नाम में नया अल्पसंख्यक गुना जिला अध्यक्ष नियुक्त होगा।