धनघटा: महुली पुलिस ने निवेश के नाम पर 30 करोड़ की ठगी का किया खुलासा, दो और आरोपी किए गिरफ्तार
संतकबीरनगर। साइबर क्राइम थाना और महुली पुलिस ने निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के दो और वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह लोगों को शेयर बाजार में 50 से 60 प्रतिशत तक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी कर रहा था। मामले में अब तक कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और अपराध