अरवल: आजाद भारत में गरीबों को आवाज उठाने पर देनी पड़ी कुर्बानी: अरवल हत्याकांड की 40वीं बरसी पर महानंद सिंह का ऐलान
Arwal, Arwal | Apr 19, 2026 भाकपा माले के पूर्व विधायक महानंद सिंह ने गांधी पुस्तकालय में 1986 नरसंहार शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, "19 अप्रैल 1986 को हक की सभा में 19 निहत्थे गरीब मारे गए – आजाद भारत का जलियांवाला बाग। भाजपा-जदयू संविधान पर हमला कर रही, महंगाई-बेरोजगारी छिपाने को नफरत फैला रही। महिला आरक्षण पर परिसीमन से लोकतंत्र कुचलने की साजिश, महागठबंधन ने रोकी।