उदवंत नगर: पियनिया में पावरस्टार पवन सिंह का जलवा, गमछा लहराकर बढ़ाया समर्थकों का जोश, मंच से भरी हुंकार
संदेश विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पियानिया खेल मैदान में मंगलवार को एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार और स्टार प्रचारक पवन सिंह ने मंच से जोरदार हुंकार भरी।इस दौरान वहां उपस्थित लोगों के द्वारा पवन सिंह का भव्य स्वागत भी किया गया।उन्होंने भारी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि अब वक्त है एक मजबूत और विकासशील प्रतिनिधि चुनने का।