उदवंत नगर: पियनिया गांव में जाति की ज़िद का खौफनाक अंजाम: शादी से इनकार पर प्रियांशु की हत्या, मां सोमारी देवी का फूट पड़ा दर्द
उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई थी। बताया जा रहा है कि प्रेम संबंध और शादी को लेकर हुए विवाद में प्रियांशु की हत्या कर दी गई। मृतक की मां सोमारी देवी ने आरोप लगाया है कि 10 दिन पहले ही परिवार को धमकी मिली थी जो आज सच हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।