डीग: सिनसिनी में तालाब किनारे संदिग्ध हालत में मिला किसान का शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
जिले के गांव सिनसिनी में बुधवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के एक तालाब की पार पर एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां युवक मृत अवस्था में मिला। घटना की जानकारी तत्काल सदर थाना डीग पुलिस को दी गई।