कुमारखंड: महर्षि मेही+ 2 हाई स्कूल परिसर में निःशुल्क विधिक सहायता व स्वास्थ्य जांच शिविर
मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड मुख्यालय स्थित महर्षि मेही +2 हाई स्कूल परिसर में क्रिश्चियन हॉस्पिटल के सामुदायिक स्वास्थ्य एवं विकास कार्यक्रम के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मधेपुरा के समन्वय से शनिवार को दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक एक दिवसीय निःशुल्क विधिक सहायता एवं असंक्रामक बीमारियों की जांच शिविर का आयोजन किया गया।