नहर कॉलोनी में सोनू साहू के घर में रखा फ्रिज मंगलवार को अचानक से फट गया। जिस कमरे में फ्रिज रखा हुआ था वहां पर कोई नहीं था। उसका बिजली का प्लग चालू था। अचानक से धमाके के साथ फ्रिज फटा और उसके कई हिस्सों के टुकड़े टूट गए। साथ ही आसपास रखे सामानों में आग लगने लगी। इसी दौरान आज भी लगने लगी जिसके कारण से घर में रखा उपयोगी सामान जल गया।