सतना नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 36 स्थित रावना टोला में एक बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) पर सार्वजनिक नल कनेक्शन तोड़ने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मोहल्ले में पेयजल संकट को देखते हुए वार्ड पार्षद की पहल पर यह नल लगा था जिसे BLO ने स्वयं तोड़ा हैं।