पूरनपुर: टीबी रोग अभियान के तहत पंचायत भवन में एक्स-रे जांच शिविर का आयोजन
पूरनपुर पंचायत भवन में टीबी रोग खोज अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक्स-रे जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और काफी संख्या में पहुंचकर अपनी जांच कराई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को टीबी रोग के लक्षणों, बचाव और समय पर इलाज के बारे में भी जानकारी दी।इस दौरान प्रधानपति फैय्याज हुसैन ने लोगों से अपील की।