सुसनेर: श्यामपुरा की बेटी ने बढ़ाया मान: MP पुलिस में चयन के बाद MLA व जनपद अध्यक्ष ने किया स्वागत
श्यामपुरा की बेटी संगीता तंवर का मध्य प्रदेश पुलिस सेवा में चयन होने के बाद, आज अपनी ट्रेनिंग पूरी लौटने पर गुरुवार दोपहर 1 बजे, हाईवे स्थित रेस्ट हाउस पर क्षेत्रीय विधायक भैरोसिंह परिहार बापू और जनपद अध्यक्ष पिंकी राजपाल सिंह सिसोदिया सहित कई जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने संगीता का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।