जौनपुर: कॉलेक्ट्रेट में विभिन्न मांगों को लेकर भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन
भीम आर्मी जय भीम संगठन ने सोमवार की सुबह करीब 11 बजे अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को विभिन्न मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष कंचन राव के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और आदिवासी वर्गों के सामाजिक व आर्थिक उत्थान से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए।