कोटपूतली: कोटपूतली में 24 घंटे की वन्यजीव गणना पूरी, पैंथर की संख्या बढ़ने के संकेत मिले
Kotputli, Alwar | May 3, 2026
कोटपूतली-विराटनगर वन मंडल में बुद्ध पूर्णिमा पर शुरू हुई 24 घंटे की विशेष वन्यजीव गणना सफलतापूर्वक पूरी हुई। इस बार पैंथर सहित कई वन्यजीव प्रजातियों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसे वन विभाग ने सकारात्मक संकेत माना। रेंजर सतपाल ढीलान के अनुसार पैंथर की संख्या 9 से बढ़कर 11 हो गई है।