हज़ारीबाग: हजारीबाग में 'पार्सल ऑन व्हील' सेवा शुरू, घर बैठे बुकिंग और समय पर डिलीवरी
भारतीय डाक सेवा ने झारखंड में पहली बार हजारीबाग परिमंडल से ‘पार्सल ऑन व्हील’ सुविधा शुरू की है। इसके तहत अब घर, दुकान और संस्थानों से पार्सल कलेक्ट कर सुरक्षित और तय समय में डिलीवरी की जाएगी। मुख्य डाक महाध्यक्ष संजीव रंजन ने बताया कि हजारीबाग को नोडल बनाकर शुरुआत की गई है और जल्द ही यह सेवा पूरे राज्य में लागू होगी।