हज़ारीबाग: साल बाद भी विकास का इंतजार! लकड़ी की पुलिया के सहारे जिंदगी जीने को मजबूर 500 ग्रामीण
78 साल बाद भी विकास का इंतजार! हजारीबाग के ईचाक प्रखंड का आरा गांव आज भी कीचड़ भरे रास्तों और लकड़ी की पुलिया के सहारे जीने को मजबूर है। करीब 500 ग्रामीण बरसात में मुख्य सड़क से कट जाते हैं। सड़क और पुल निर्माण की निविदा दो साल पहले जारी हुई, लेकिन काम अब तक शुरू नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।