बारा: घूरपुर बाजार का दशहरा मेला धूमधाम से संपन्न, लोगों की उमड़ी भीड़, पुलिस रही मुस्तैद
Bara, Allahabad | Oct 16, 2024 प्रयागराज के यमुनानगर घूरपुर बाजार में बीते कल मंगलवार की देर रात्रि से मेले का आयोजन किया गया,जिसमें आसपास के क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए,तथा घूरपुर बाजार को भव्य तरीके से सजाया गया था,जिसमें कई स्थानों से आई आकर्षक झांकियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही, आज बुधवार की सुबह मेला सकुशल संपन्न हुआ है,जिसमे पुलिस टीम मुस्तैद नजर आई है।