चिनिया: भीषण गर्मी में हॉस्टल से भागे दो मासूम, जंगल में भटकते मिले
Chinia, Garhwa | Apr 28, 2026 चिनियां थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। चिरका आईटीआई कॉलेज के पास जंगल किनारे दो छोटे मासूम बच्चे संदिग्ध हालत में घूमते दिखे। ग्रामीणों की नजर पड़ते ही बच्चों को रोका गया और पूछताछ की गई। बच्चों ने अपना नाम रोहित कुमार चौधरी और सूरज चौधरी बताया। दोनों की उम्र लगभग 7 से 8 वर्ष की रही होगी और वे चिनिया थाना क्षेत्र के