नवाबगंज: सिद्धार्थनगर जिला पंचायत के प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप सिंह ने बाराबंकी जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में ली अंतिम सांस
सिद्धार्थनगर जिला पंचायत में तैनात प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप सिंह का रविवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रदीप सिंह मूल रूप से कुशीनगर जनपद के रहने वाले थे। वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और उनका इलाज लखनऊ स्थित अपोलो हॉस्पिटल में चल रहा था।