सदर अस्पताल, मोतिहारी के कैम्पस में गहन चिकित्सा इकाई (ICU) का सुदृढ़ीकरण करते हुए तथा पाँचो अनुमण्डलीय अस्पताल में 3 शय्या वाले डायलेसिस यूनिट का लोकार्पण माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के द्वारा पटना के सिटी के गुरू गोविन्द अस्पताल से किया गया जिसका लाइव प्रसारण पूरे बिहार में किया गया।
मोतिहारी में इसके लिए सदर अस्पताल में व्यवस्था कराई गई थी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार के निदेशानुसार जिला स्तर से रेफर की संख्या कम करनी है। इसी के आलोक में पूर्व से संचालित 4 शय्या के गहन चिकित्सा इकाई (ICU) को सुदृढ़ीकरण करते हुए 10 शय्या में विस्तारित किया गया है। उन्होने कहा कि सदर अस्पताल अन्य सुविधाओं का भी गैप एनालिसिस किया जा रहा है, जिसके उपरान्त अन्य सुविधाओं का भी सुदृढ़ीकरण किया जायेगा।
इस अवसर पर उपमहापौर डा० लाल बाबू गुप्ता, सिविल सर्जन डा० दिलीप कुमार, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल डा० एस०एन० सत्यार्थी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, ठाकुर विश्वमोहन, जिला स्वास्थ्य समिति, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी, जिला योजना समन्वयक, श्री भारत भूषण, जिला अनु० एवं मू० पदाधिकारी, मो०अमानुल्लाह सहित गई गणमान्य उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department
East Champaran, Bihar | Jul 23, 2026