दरभंगा: दरभंगा जंक्शन पर होटल मालिकों ने बस मैनेजर से मारपीट के विरोध में अनिश्चितकाल के लिए होटल बंद किया
दरभंगा जंक्शन के सामने बीती रात होटल मालिकों के साथ एक बस मैनेजर ने मारपीट करते हुए अभद्र व्यवहार किया और गाली गलौज भी की। इसके विरोध में आक्रोशित होटल मालिकों ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन के लिए होटल का संचालन बंद कर दिया। इस संबंध मे होटल मालिकों ने कई बातों की जानकारी मंगलवार को दिन 1 बजे मीडिया को देते हुए बताया कि प्रशासन को कह-कह कर हमलोग थक चुके है।