छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा! 26 मई को हुई इस लूट और हत्या की वारदात के सभी 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एएसपी अविनाश मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बिहार और झारखंड से गिरफ्तार किए गए तीन मुख्य आरोपियों में शूटर मनीष मंडल भी शामिल है, जिसने विरोध करने पर प्रदीप सोनी को गोली मारी थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज दो सप्ताह के भीतर इस पूरे मामले की गुत्थी को सुलझा लिया है।
पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए 2 देसी कट्टे, 4 कारतूस, एक स्विफ्ट कार और 2 बाइक बरामद की हैं। इसके साथ ही लूटा गया 40 ग्राम सोना, करीब साढ़े 4 किलो चांदी और 7 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस टीम की इस त्वरित और सुनियोजित कार्रवाई से इलाके के व्यापारियों और आम जनता ने राहत की सांस ली है।
#PendraNews #ChhattisgarhPolice #CrimeUpdate #JusticeForPradeepSoni #Encounter #PolicePressConference #BreakingNews #FatafatNews