बांका: शादी की खुशियां मातम में बदली, बारात में आए युवक को हाईवा ने कुचला, मौत
Banka, Banka | May 12, 2026 बांका जिले के मकदुम्मा गांव में मंगलवार की सुबह 4 बजे एक दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। रजौन थाना क्षेत्र के पिपरा डीह गांव निवासी 16 वर्षीय आयुष कुमार,अपने चचेरे भाई चिंटू कुमार की शादी में शामिल होने बारात के साथ मकदुम्मा गांव आए थे। गांव निवासी राम ठाकुर के यहां शादी की रस्में चल रही थीं और सभी बाराती जश्न में डूबे हुए थे।