छाता: नंदगांव में लटकते बिजली के तार हादसे को दे रहे न्योता, शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान
Chhata, Mathura | Apr 26, 2026 कस्बा नंदगांव स्थित बलेश्वर मोहल्ले में विद्युत विभाग की लापरवाही खुलकर सामने आ रही है यहां आम रास्ते पर बिजली के तार खतरनाक तरीके से नीचे लटक रहे हैं आने जाने वाले लोग इन तारों से बड़े परेशान है चार दिन पहले विद्युत विभाग को लिखित शिकायत दी गई परंतु कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा इसको लेकर क्षेत्र वासियों का गुस्सा और नाराजगी विभाग पर जाहिर की है