धौलपुर: निहालगंज थाना क्षेत्र में पति ने धारदार हथियार से पत्नी का गला काटा, जिला अस्पताल में इलाज जारी
शहर के निहालगंज थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी के गले पर धारदार हथियार से वार कर दिया। जिसके चलते महिला का गला कट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय धौलपुर में भर्ती कराया गया, अब उसकी हालत थोड़ी ठीक बताई जा रही है। बता जा रहा है कि निहालगंज थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है