धौलपुर: नीति आयोग ने धौलपुर जिले को पुरस्कार स्वरूप दी ₹3 करोड़ की राशि, जिला कलेक्टर ने दी जानकारी
आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत जून 2024 तिमाही में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर पुरस्कार के रूप में जिले को नीति आयोग द्वारा 3 करोड रुपए की राशि मिली है, जो कि जिले के लिए बड़े गर्व की बात है। जिला कलेक्टर श्री निधि बीटी ने रविवार को बताया कि नीति आयोग मुख्य प्रदर्शन संकेतकों के आधार पर आकांक्षी जिलों की रैंकिंग करता है। पहले यह रैंकिंग मासिक हुआ करती थी। लेकिन