लखीमपुर: पुलिस ने फर्जी GST फर्म बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया, 36 सिमकार्ड, 26 चेकबुक बरामद कर 4 आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी जिले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गरीब और भोले-भाले लोगों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी जीएसटी फर्म बनाकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया। खीरी साइबर क्राइम थाने की टीम ने चार आरोपियों—दीपक सिंह उर्फ भीमा,अंकित द्विवेदी व धीरेन्द्र सिंह उर्फ कमल और राजू को गिरफ्तार किया है।