बदलापुर: सिंगरामऊ में विद्युत पोल के स्टे तार में उतरे करंट की चपेट में आने से 60 वर्षीय ग्रामीण की हुई मौत, पुलिस पहुंची
बदलापुर तहसील के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरिहरपुर गांव में शुक्रवार को बारिश के दौरान खंभे के लगे स्टे तार में करंट उतरने से करीब 60 वर्षीय राजमनी मिश्र की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उन्हें सीएचसी बदलापुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिंगरामऊ पुलिस मौके पर