बिल्सी: गुधनी गांव में मुख्य सड़क पर जलभराव के कारण ग्रामीणों का निकलना हुआ दुश्वार, वीडियो बनाकर किया गया वायरल
Bilsi, Budaun | Apr 12, 2026 बिल्सी तहसील क्षेत्र के गाँव गुधनी में विकास के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। गाँव की मुख्य सड़क पिछले काफी समय से तालाब में तब्दील हो चुकी है। आलम यह है कि सड़क पर भरे गंदे पानी के बीच से गुजरना ग्रामीणों की मजबूरी बन गया है।