सहारनपुर: सहारनपुर के युवाओं को अब केरल की वल्लमकाली में दिखेगा दम, मानकमऊ नहर में शुरू हुई ड्रैगन बोटिंग की मुफ्त ट्रेनिंग
सहारनपुर जिले के युवाओं को अब देश की प्रसिद्ध वल्लमकाली नौका प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। गांव थरौली निवासी संदीप चौधरी ने युवाओं को ड्रैगन बोटिंग की ट्रेनिंग देने की पहल शुरू की है। इसके लिए वार्ड-31 स्थित मानकमऊ की बड़ी नहर में ड्रैगन बोट उतारी गई है।